{"_id":"5b7884a942c792462e3b2b22","slug":"153462492820-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला के एक गांव में नाबालिक किशोरी से गैंगरेप, तीन माह की गर्भवती निकली किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौराला के एक गांव में नाबालिक किशोरी से गैंगरेप, तीन माह की गर्भवती निकली किशोरी
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिोदीपुरम/दौराला। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ चचेरे भाइयों ने बंधक बनाकर घर में चाकू की नोंक पर गैंगरेप किया। उन्होंने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके जरिए किशोरी को ब्लैकमेल करते रहे। पीड़ित अपनी मां के साथ थाने पहुंची और नामजद तहरीर दी है।
दो सगे चचेरे भाइयों द्वारा किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। 12 वर्षीय किशोरी गांव के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि करीब पांच माह पहले उसकी चाची ने उसे पड़ोस के घर में बुलाया था। वहां पर उसके दो चचेरे भाइयों ने कमरे में बंधक बनाकर चाकू की नोंक पर गैंगरेप किया। इस दौरान किशोरी की वीडियो भी बना ली। इसके चलते उसे ब्लैकमेल करते रहे और गैंगरेप करते रहे। तीन दिन पहले किशोरी की तबियत बिगड़ी तो उसकी मां डॉक्टर के पास ले गई। वहां चिकित्सकों ने किशोरी को तीन माह की गर्भवती बताया। इतना सुनते ही किशोरी की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद किशोरी से पूरे मामले की जानकारी ली। इस पर महिला शनिवार शाम किशोरी को लेकर थाने पहुंची और जानकारी दी। तहरीर मिलने के बाद दौराला पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसएसआई धारा सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया जाएगा। पूरे प्रकरण से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
वायरल करने की दी थी धमकी
कुछ दिन पहले किशोरी और युवकों के बीच तनातनी हुई थी। इस पर दोनों आरोपियों ने धमकी दी कि परिजनों को जान से मार देंगे। उसकी वीडियो को वायरल कर देंगे। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।