फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचलों ने छात्रा पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाई-Meerut

मनचलों ने छात्रा पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाई-Meerut

Sat, 18 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मनचलों ने छात्रा पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाई-Meerut
सरधना/मेरठ। छेड़छाड़ का विरोध करने पर सरधना कस्बे में शुक्रवार सुबह मनचलों ने घर में घुसकर कक्षा दस की छात्रा एवं उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। यही नहीं, इससे भी आगे बढ़कर दुस्साहस दिखाते हुए सनसनीखेज घटना को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने सबक सिखाने की बात कहकर छात्रा पर केरोसिन उड़ेल दिया और फिर आग लगा दी। करीब 60 फीसदी झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह छात्रा कक्षा दस में पढ़ती है। दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार कोचिंग सेंटर आने-जाने के दौरान कस्बे के ही तीन-चार युवक उससे छेड़छाड़ करते थे। छात्रा ने विरोध किया तो उसके परिजनों को जानकारी देने तथा पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने बृहस्पतिवार शाम छात्रा को मोबाइल फोन दिया। जिस पर रात में बात करने को कहा। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उसके पिता ने मोबाइल अपने पास रख लिया। रात्रि में करीब एक बजे मनचले ने फोन किया तो वह कॉल छात्रा के पिता ने रिसीव की। जिस पर उसने कॉल करने वाले को डांट दिया। इतना ही नहीं छात्रा का पिता शुक्रवार सुबह आरोपी युवकों के यहां पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। जिसमें आरोपी पक्ष के लोगों ने युवकों की गलती मानी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रा का पिता अपनी दुकान पर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी पक्ष के लोग छात्रा के घर पहुंचे और परिजनों के साथ छात्रा से भी मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने इसकी जानकारी पिता को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने छात्रा के ऊपर केरोसिन डालकर उसमें आग लगा दी। छात्रा की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के दादा की तहरीर पर पुलिस ने राजवंश बागड़ी, देवेंद्र बागड़ी, रोहित सैनी, गजराज सैनी, अमन, दीपक के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर सरधना दिलीप सिंह के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, कई लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी युवकों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली एंबुलेंस, तड़पती रही छात्रा
इस घटना के बाद आसपास के लोग झुलसी छात्रा को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन यहां एंबुलेंस नहीं मिलने पर करीब आधा घंटे तक छात्रा तड़पती रही। इसके बाद इंस्पेक्टर सरधना पहुंचे और छात्रा को प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि इस मामले में आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। भाजपा सरकार में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधी घर में घुसकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

जल्द होगी गिरफ्तारी
पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा 20-30 प्रतिशत तक झुलसी है। -राजेश पांडेय, एसएसपी

खास बातें:
सरधना कस्बे में शुक्रवार सुबह हुई सनसनीखेज घटना
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर बोला हमला
60 प्रतिशत तक झुलसना बताया, छह लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed