फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर युवक पर जानलेवा हमला

हाईवे पर युवक पर जानलेवा हमला

Tue, 14 Aug 2018 03:04 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर युवक पर जानलेवा हमला
दौराला। हाईवे स्थित सकौती तिराहे पर रविवार रात आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक पर हॉकी एवं लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम जमालपुर गोमा निवासी सोदान ने बताया कि बीती देर रात उसका भतीजा मोहित नैनीताल जाने के लिए सकौती स्थित कैनरा बैंक के सामने बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मोहिनीपुर गांव निवासी विकास, सुनील अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसके पास पहुंचे और गालीगलौज कर मोहित पर हॉकी एवं लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज मिश्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हाईवे स्थित कैनरा बैंक के सामने आधा दर्जन हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
सीएचसी के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अस्पताल के लिए रेफर किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed