{"_id":"5b66172e4f1c1bbd298b7d34","slug":"15334172555-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में किशोरी का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में किशोरी का सिर फोड़ा
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दबंगों ने किशोरी को ईंट मारकर किया घायल
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में उधारी मांगने पर कुछ दबंगों ने एक किशोरी के सिर में ईंट मारकर उसे जख्मी कर दिया। इसे लेकर पीड़िता के परिवार वालों ने थाने पर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि कस्बा खिवाई निवासी खलील के कस्बे के ही वकील, शकील व छोटू पुत्रगण बिलाल पर उधार के रुपये बकाया है। इसे लेकर शनिवार को वह रुपये मांगने गया तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए उससे गाली-गलौज की और पीछे खड़ी पुत्री सीमा के सिर में ईंट उठाकर मार दी जिससे वह लहुलूहान हो गई। इसे लेकर पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले को एनसीआर में दर्ज कर लिया है।