फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रुपये के लेन-देन में मारपीट, तनाव

रुपये के लेन-देन में मारपीट, तनाव

Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेन-देन में मारपीट, तनाव
किठौर। ग्राम बहरोड़ा में बृहस्पतिवार को इलाज के रुपये के लेन-देन में दो पक्षों में मारपीट के बाद तनाव हो गया। अलग-अलग समुदाय के लोग होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस पर सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव बहरोड़ा में डॉ. शकील का क्लीनिक है। डॉ. शकील के गांव के ही देवेंद्र दूधिया पर इलाज के 350 रुपये थे। चिकित्सक बृहस्पतिवार को रुपये मांगने गया। दूधिया ने 150 रुपये होने की बात कही। इसको लेकर दोनों की नोकझोंक हो गई। इस पर चिकित्सक वापस आ गया। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान दूधिया का भाई डॉ. शकील की ओर से गुजर रहा था। शकील और उसके कुछ साथियों ने रोककर गालीगलौज कर मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव हो गया। झगडे़ की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसएसआई शिवदत्त ने बताया कि तनाव जैसा कोई मामला नहीं है। रुपये के लेन-देन पर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed