{"_id":"5b63715e4f1c1bb24b8b6866","slug":"153324373513-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में दो शव मिलने से मची सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवाना में दो शव मिलने से मची सनसनी
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर में बृहस्पतिवार को दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। हस्तिनापुर रोड पर पक्का तालाब किनारे शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। उसने मृतक की शिनाख्त कराई। दूसरा शव पुलिस ने नहर से बरामद किया। उसका सिर कटा होने के चलते शिनाख्त नहीं हो सकी।
कस्बा स्थित पक्का तालाब किनारे बृहस्पतिवार को लोगों ने शव पड़ा देखा। जिस पर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त संजय पुत्र कृपाल निवासी गांव रामपुर थाना इंचौली के रूप में की। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। संभवत: उसकी मौत शराब पीने से हुई है। दूसरे मामले में लोगों ने पीआरवी को नहर में एक व्यक्ति का शव बहकर आने की जानकारी दी। पीआरवी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लगभग ढाई किमी तक शव का पीछाकर कूड़ी की झाल पर शव निकाला। सिर कटा शव होने से पुलिस शिनाख्त कराने में विफल रही। पुलिस का कहना है कि शव लगभग पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों ही शवों को मोर्चरी के लिए भेज दिया।
मुख्य बातें
एक शव हस्तिनापुर रोड पक्का तालाब किनारे तथा दूसरा गंगनहर से बरामद