फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेत में पानी देने के विवाद को लेकर जंधेड़ी गांव में खूनी संघर्ष, चार घायल

खेत में पानी देने के विवाद को लेकर जंधेड़ी गांव में खूनी संघर्ष, चार घायल

Thu, 19 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खेत में पानी देने के विवाद को लेकर जंधेड़ी गांव में खूनी संघर्ष, चार घायल
मवाना। जंधेड़ी गांव में खेत की सिंचाई करने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जंधेड़ी गांव निवासी ब्रजपाल बृहस्पतिवार को अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसकी पड़ोसी किसान से कहासुनी हो गई। इसके चलते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से हमला बोलते हुए ब्रजपाल, तिलकराम, राहुल एवं कृष्णपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा का कहना है कि घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया है। लिखित शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed