फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ज्वालागढ तिराहे पर बाईक सवार से लूटपाट-नकदी गैस सिलेंडर व बाइक लूटी

ज्वालागढ तिराहे पर बाईक सवार से लूटपाट-नकदी गैस सिलेंडर व बाइक लूटी

Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ज्वालागढ तिराहे पर बाईक सवार से लूटपाट-नकदी गैस सिलेंडर व बाइक लूटी
ज्वालागढ़ मार्ग पर बाइक सवार से लूटपाट
विज्ञापन

सरधना। अक्खेपुर-ज्वालागढ़ मार्ग तिराहा पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, नकदी और गैस सिलिंडर लूट लिया। इसी बीच मार्ग पर अन्य लोगों के आने पर बदमाश कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर फरार हो गये। लूटपाट के बाद पीड़ित युवक थाने में पहुंचा और तहरीर दी।

ग्राम अक्खेपुर निवासी रोहित पुत्र पवन और प्रताप पुत्र कालू बाइक पर सलावा गैस एजेंसी जा रहे थे। ज्वालागढ़ तिराहा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से डराकर दोनों को रोक लिया। बदमाशों ने उनसे आठ हजार रुपये, मोबाइल, गैस सिलिंडर और बाइक लूट ली। लूटपाट कर भाग रहे बदमाश अन्य लोगों को आता देख बदमाश बाइक कुछ दूरी पर छोड़कर कुशावली की तरफ भाग गये। उधर, रोहित ने लूट की सूचना अपने घर पर दी। लूट की सूचना पर पूर्व ग्राम प्रधान अक्खेपुर सुनील कुमार और अन्य ग्रामीण कोतवाली पहुंच गये। इस बीच लूटपाट की तहरीर दी गई। एसआई विकास कुमार चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर लिखापढ़ी की जा रही है। साथ ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed