{"_id":"5b3be2844f1c1b0c278b45c8","slug":"153065126713-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पति पर लगाया मारपीट का आरोप
मवाना। ग्राम मटौरा निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। पिछले चार दिन से वह उसे परेशान कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच की बात कही। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा का कहना है कि दोनों में समझौते के प्रयास चल रहे है।
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
मवाना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मवाना खुर्द बाईपास पर दो युवकों को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम गुड्डू और सुंदर निवासी निलोहा बताया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।