फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना पालिका के ठेका कर्मचारी की सड़क हादसे में मौंत

सरधना पालिका के ठेका कर्मचारी की सड़क हादसे में मौंत

Mon, 02 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सरधना पालिका के ठेका कर्मचारी की सड़क हादसे में मौंत
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका कार्यालय में सहायक के रूप में काम करने वाला जोगियान निवासी कासिम पुत्र दिलशाद रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। सरधना से मेरठ बाइक पर सवार होकर जाते समय टेहरकी के निकट सड़क हादसा हुआ। बाइक पर चार युवक सवार थे और किसी ने भी हेल्मेट नहीं पहने था। बाइक को समीर पुत्र साबिर चला रहा था। इसी बीच सामने से आए अज्ञात वाहन से बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें कासिम, दिलशाद और अफजाल घायल हो गये। कासिम की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। उपचार के लिये उसे जिला अस्पताल भेजा गया। देर रात्रि में ही उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। सोमवार को शव घर पर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान सोमवार को पालिका में कर्मचारियों ने एक शोक सभा का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed