{"_id":"5b39461a4f1c1b8c668b4f14","slug":"15304801541650-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ में ज्वैलर्स की दुकान में कुंबल कर 50 हजार का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़ में ज्वैलर्स की दुकान में कुंबल कर 50 हजार का माल चोरी
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान से 50 हजार का सामान चोरी
लावड़। शनिवार रात लावड़ कस्बे में एक सराफ की दुकान में कुंबल कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह दुकान में चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए लावड़ चौकी पर तहरीर दी है। घटना के बाद व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
मोदीपुरम निवासी राजेश की लावड़ कस्बे में महावीर प्रसाद सराफ के नाम से दुकान है। बीती रात उसकी दुकान में चोरों ने कुंबल कर लिया और दुकान में रखे आर्टिफिसल ज्वैलरी, चांदी के कुछ गहने और कुछ सोने के गहने चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने दुकान की तिजौरी भी तोड़ने की कोशिश की। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे राजेश ने दुकान में कुंबल देखा तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। पीड़ित के अनुसार उसकी दुकान से लगभग पचास हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। वहीं दुकान में चोरी की जानकारी पर लावड़ व्यापार संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लावड़ चौकी इंचार्ज शिवबीर भदोरिया सेे भी वार्ता की और घटना को दो दिन में खोलने की मांग की। इस दौरान लावड़ व्यापार संघ संरक्षक रामानंद विक्टोरिया, अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री नायाब रिजवी, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सैनी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, संगठन मंत्री अंकुर गोयल आदि रहे।
विज्ञापन