फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फायरिंग मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर

फायरिंग मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर

Fri, 22 Jun 2018 07:20 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर
मवाना। कौल गांव में रजवाहे में नहाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग में बृहस्पतिवार को एक सिपाही गोली लगने और धारदार हथियार के हमले में दो युवक घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से शुक्रवार को अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने फोटो के आधार पर मुख्यारोपी की पहचान करा ली है।
विज्ञापन

कौल गांव निवासी दिनेश त्यागी ने अपने बाग में मंदिर बना रखा है। वह हर साल मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन करते हैं। इसमें सभी रिश्तेदार आते हैं। बृहस्पतिवार को भंडारे के बाद परिवार के पुरुष एवं महिलाएं नहाने के लिए रजवाहे में पहुंचे। वहां पहले से ही नहा रहे युवकों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इस पर परिजनों ने युवकों को वहां से भगा दिया। उक्त युवक कुछ देर बाद दो दर्जन से अधिक साथियों को लेकर वहां पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान गोली लगने से खाईखेड़ा मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही आशु त्यागी घायल हो गया था। वहीं, दो अन्य युवक धारदार हथियार के हमले में घायल हो गए थे। इस मामले में शुक्रवार को दिनेश त्यागी ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने फोटो के आधार पर मुख्यारोपी की पहचान कराई। बताया कि हमलावर सकौती के रहने वाले है। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। युवकों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ितों ने फोटो के आधार पर मुख्यारोपी को पहचाना
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed