{"_id":"5b2684174f1c1b2b428b5592","slug":"15292508419-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावटी मार्ग पर दम्पति से जेवर और नगदी की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावटी मार्ग पर दम्पति से जेवर और नगदी की लूटपाट
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द(मेरठ)। अफजलपुर पावटी-पांचली मार्ग पर रिश्तेदारी में ईद मिलने जा रहे बाइक सवार दंपति से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने दंपति से पांच हजार रुपये और जेवर लूट लिये।
कस्बा बरनावा जिला बागपत निवासी सद्दाम अपने घर से पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव अफजलपुर पावटी ईद की मुबारकबाद देने के लिए रविवार दोपहर में चला था। पांचली-अफजलपुर पावटी मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर सद्दाम और उसकी पत्नी को रोक लिया। बदमाशों ने सद्दाम से पांच हजार रुपये तथा उसकी पत्नी से सोने की चेन, कुंडल और अंगूठी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश पांचली की ओर फरार हो गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानी थाने में दी है।