{"_id":"5b2026c04f1c1bf96e8b7d27","slug":"152883373113-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा में दिन निकलते ही युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहटा में दिन निकलते ही युवक की हत्या
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा-अमानुल्लापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह दिन निकलते ही बाइक चालक की हत्या कर दी गई। युवक के हेलमेट के नीचे गर्दन के पास गोलियों के दो निशान मिले हैं। हत्या को बाइक पर उसके साथ मौजूद दो युवक ने अंजाम दिया। हत्यारे युवक की जेब से नगदी और कागजात के साथ बाइक भी लूटकर ले गए। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि रोहटा गांव के बाहरी छोर पर रोहटा-अमानुल्लापुर मार्ग पर बंद पड़े ईट भट्ठे के पास सुबह करीब छह बजे एक बाइक पर तीन युवक आकर रुके थे। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। पीछे बैठे दोनों युवकों ने चालक पर तमंचे से गोली चला दी। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी दोनों युवकों ने घायल युवक की जेब से नगदी और कागजात निकाल लिए और उसी की बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।
तब तक दम तोड़ा
हथियारबंद हत्यारों के फरार होने के बाद किसान घायल युवक के पास पहुंचे। लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना प्रभारी रोहटा सुभाष अत्री मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष के अनुसार युवक की उम्र करीब 25-26 साल थी। उसकी गर्दन के नीचे पीठ पर गोली मारी गई थी। आसपास के गांवों के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
हत्या के कारणों की तलाश
रोहटा। जिस प्रकार बाइक चालक युवक की हत्या की गई, उसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि या तो बाइक चालक से दोनों युवकों ने लूट की नीयत से लिफ्ट लेकर वारदात को अंजाम दिया। या फिर प्रेम प्रसंग या लेनदेन का विवाद भी हत्या का कारण हो सकता है। यह भी अंदेशा है कि हत्या को किसी दोस्त, रिश्तेदार या करीबी ने अंजाम दिया हो। थानाध्यक्ष के अनुसार युवक की शिनाख्त के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।
खास बातें:
- रोहटा-अमानुल्लापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे वारदात
- एक ही बाइक पर जा रहे थे तीन युवक, बाइक चला रहे युवक को मारीं दो गोलियां
- युवक की बाइक, नगदी और कागजात लूटकर ले गए हत्यारे, नहीं हुई शिनाख्त