{"_id":"5b1557344f1c1bda6e8b637b","slug":"15281252411-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ छेडछाड, दो आरोपी जेल गये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ छेडछाड, दो आरोपी जेल गये
Updated Mon, 04 Jun 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र में एक गांव में दो युवकों ने युवती के साथ कई बार छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने युवती के मंगेतर के साथ भी कहासुनी की। घटना की रिपोर्ट युवती के पिता ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानी थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ गांव के ही एक युवक और उसके एक रिश्तेदार युवक कई दिन से छेड़छाड़ कर रहे थे। दो दिन पूर्व आरोपी युवकों ने युवती के मंगेतार से भी गालीगलौज की। घटना को लेकर जब युवती के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पिता ने आरोपी युवक राहुल और सुमित के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।