फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली पुलिस की मेहरमती गणेशपुर में दबिस-मर्डर एक करोड की फिरौंती मांगने वाला हत्थे चढा

दिल्ली पुलिस की मेहरमती गणेशपुर में दबिस-मर्डर एक करोड की फिरौंती मांगने वाला हत्थे चढा

Sat, 02 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की मेहरमती गणेशपुर में दबिस-मर्डर एक करोड की फिरौंती मांगने वाला हत्थे चढा
सरधना(मेरठ)। कोतवाली क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने दबिश दी। उसने एक करोड़ की फिरौती मांगने एवं 17 वर्षीय कक्षा नौ के छात्र की हत्या में शामिल आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को उसके कब्जे से बरामद कार समेत ले गई।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस दोपहर में गांव मेहरमती गणेशपुर पहुंची और एक करोड़ रुपये फिरौती मांगने एवं छात्र की हत्या में शामिल आरोपी को दबोच लिया। मामला नई दिल्ली के नंदनगरी इलाके से जुड़ा है। बीती 29 मई को 17 साल के किशोर साहिल का अपहरण कर उसके पिता से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। इसके बाद उसे नींद की गोलियां खिलाकर शव को मुरादनगर में गंगनहर में बहा दिया। अपहरणकर्ता इसके बाद भी फिरौती वसूलने की कोशिश करते रहे। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दिल्ली एवं यूपी में कई जगह दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि साजिश किशोर के चचेरे भाई ने रची थी। हालांकि वह चाचा से कई बार आर्थिक मदद ले चुका था। वह शादी के बाद काम-धंधा जमाने में भी आरोपी की सहायता करने को तैयार थे। उसे लगता था कि चाचा के पास बहुत रुपये हैं। इसलिए उसने साथियों की मदद से चचेरे भाई साहिल का अपहरण करा दिया। किशोर कक्षा नौ का छात्र था। परिवार में माता-पिता के अतिरिक्त एक भाई और एक बहन हैं। पिता का मनी एक्सचेंज और मोबाइल का बिजनेस है। नंदनगरी बी-1 ब्लॉक में उसके पिता अपने तीन भाइयों के साथ एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं। उनके संबंध भी काफी मधुर हैं। साजिशकर्ता बड़े भाई का बेटा पंकज उर्फ बबलू (25) है। उसकी हाल ही में शादी हुई है। बाकी आरोपी उसके दोस्त बताए जा रहे हैं। जिनमें एक मकैनिक है तथा बाकी आवारा किस्म के हैं। आरोपियों ने पेशेवरों की तरह वारदात को अंजाम दिया। पंकज के साथी साहिल को बीती मंगलवार शाम घुमाने के बहाने दिल्ली से बाहर ले गए। उन्होंने उसे हापुड़ में बंधक बना लिया। इसके बाद उसके पिता से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। उनकी बेटे से फोन पर बात भी कराई। उधर, पंकज घर में रहकर सारी गतिविधियों पर नजर रखे हुआ था। वह साथियों से एसएमएस के जरिए कोड में बात कर रहा था। फिरौती की कॉल से घर में तनाव पसर गया। इस पर रात में पंकज ने मोबाइल पर मेसेज किया। इसके बाद किशोर को आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसमें नींद की गोलियां मिली थीं। इससे किशोर को बेसुध होने पर रात में ही मुरादनगर गंगनहर में डाल आए। साजिश करने वाला घर का ही सदस्य था। आरोपियों को किशोर परिजनों की हर गतिविधि की जानकारी मिल रही थी। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस मेहरमती गणेशपुर से पकडे़ गए युवक को साथ ले गई। वहीं, सरधना कोतवाली के एसआई विकास चौहान ने बताया कि मामला दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र का है। इसलिए वहां की पुलिस ही इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
बीती 27 मई को नंदनगरी बी-1 ब्लॉक से कर लिया किशोर का अपहरण
नशे की गोलियां खिलाकर मुरादनगर गंगनहर में फेंक दिया था किशोर
साजिशकर्ता किशोर का तहेरा भाई निकला, अपहरणकर्ता मांग रहे थे एक करोड़ की फिरौती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed