{"_id":"5b1187634f1c1b8a6e8b5ccc","slug":"152787543216-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन जा रही छात्रा से मोबाइल छिना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन जा रही छात्रा से मोबाइल छिना
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मवाना। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से शुक्रवार दोपहर एक युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर निवासी अंजलि नामक छात्रा शुक्रवार को सुभाष बाजार स्थित कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन जा रही थी। आरोप है कि सुभाष चौराहे पर पीछे से आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। छात्रा ने शोर मचाया। जिसे सुनकर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक कैराना निवासी बताया। वह मवाना में अपनी बहन के यहां आया हुआ था। छात्रा ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैशियरों के तबादले से समस्या गहराई
मवाना। गन्ना समिति में दो कैशियरों का एक साथ तबादला होने से समस्या गहरा गई है। लेन-देन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिस कारण किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि गन्ना समिति में तीन कैशियरों की तैनाती है। हाल ही में समिति के कैशियर पूनम का गन्ना समिति मेरठ एवं राजपाल का गन्ना समिति हापुड़ में स्थानांतरण हो गया है। जिस कारण सारी जिम्मेदारी एक ही कैशियर पर आ गई है। कार्य धीमी गति से होने के कारण किसानों और समिति के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों रिक्त पदों पर कैशियरों की तैनाती कराई जाएगी।