{"_id":"5b09cb524f1c1ba86e8b4d52","slug":"152736852420-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने की तहरीर दी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट करने की तहरीर दी।
Updated Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज के लिए मारपीट कराने का आरोप
फलावदा। गांव रसूलपुर गांवडी निवासी महिला ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ग्राम रसूलपुर गांवडी निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी फलावदा थाना क्षेत्र के ग्राम बुनियाद पुरा में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति शराब पीकर दहेज की मांग करते हुए मारपीट करता था। जिसकी शिकायत उसने अपने मायके वालों से की मायके वालों ने गांव पहुंच कर पंचायत की, लेकिन आरोपी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके पिता ने पंचायत में बताया की वह मांगी गई रकम व बाइक देने में असमर्थ है। 26 मई को दहेज में मोटरसाइकिल व रुपयों की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को घर से निकाल दिया। घटना के संबंध में पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
सफाई को लेकर किया जागरूक
फलावदा। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत ईओ ने मौके पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया सफाई कर्मचारियों के सफाई करने के बाद कुछ लोग कचरा सड़क पर डाल देते हैं। जिनसे पूरे दिन दुर्गंध फैलती रहती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी शुक्रवार को कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने की शिकायत मिलने पर कस्बे में पहुंची तथा आसपास के लोगों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली वार्ड नं. चार के तनवीर मिर्जा, सुशील कुमार आदि ने बताया सफाई कर्मचारी सुबह सवेरे जब सफाई करके चले जाते हैं तो कुछ लोग सफाई हो जाने के बाद घरों की सफाई करके कूड़ा कचरा सड़क पर डाल देते हैं। जिससे पूरे दिन दुर्गंध उठती रहती है तथा संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस देने की बात कही है। नोटिस देने के बाद यदि दोबारा इस तरह से कचरा डाला गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । ईओ ने कहा सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों से कस्बे में सफाई व्यवस्था में सहयोग देने की भी अपील की है।