फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पल्लवपुरम में दिन-दहाड़े बैंक कर्मी की पत्नी को चाकूओं से गोंदा लूट का प्रयास

पल्लवपुरम में दिन-दहाड़े बैंक कर्मी की पत्नी को चाकूओं से गोंदा लूट का प्रयास

Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पल्लवपुरम में दिन-दहाड़े बैंक कर्मी की पत्नी को चाकूओं से गोंदा लूट का प्रयास
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में एक युवक ने जिला सहकारी बैंक कर्मी के घर में घुसकर उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गया। वहीं तीन युवकों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो के पी-पाकेट निवासी भूपेंद्र त्यागी जिला सहकारी बैंक में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह बैंक गए थे और घर पर उनकी पत्नी आभा त्यागी और 10 वर्ष का बेटा पार्थ था। इस दौरान एक युवक घर में घुस गया और अलमारी में रखी ज्वैलरी, नकदी अपनी जेब में रख ली। वहीं महिला सो रही थी, जो आवाज होने पर उठ गई। महिला ने युवक को रोका तो उसने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और भाग गया। महिला का शोर सुनकर घर के सामने वेल्डिंग की दुकान पर काम कर रहे आसिफ, सलमान और सारिक ने युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक पल्लवपुरम फेज दो के क्यू पाकेट निवासी अनिरुद्ध शर्मा पुत्र संजीव शर्मा है। युवक के पास से चाकू और लूट का सामान बरामद कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महिला ने दिखाई हिम्मत
युवक लूटपाट करने के बाद महिला को लहूलुहान कर चला गया था। महिला ने शोर मचाया तो वह वापस आया और फिर से हमला किया। वहीं महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका चाकू पकड़ लिया, जिससे उसकी अंगुलियां भी कट गईं। जिसके बाद वह भाग गया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। वह नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी बैंक के अध्यक्ष पहुंचे
सूचना पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा से फोन पर बातचीत की और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद विक्रांत ढाका, गौतम चौधरी, आदित्य जानी, रविंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।


आरोपी बोला टेंशन में था, गलती हो गई
आरोपी युवक अनिरुद्ध शर्मा 12वीं तक पढ़ा है। वह कुछ काम नहीं करता। जबकि उसके पिता एक योग शिक्षक हैं। थाने में आरोपी युवक बोला कि वह कई दिन से टेंशन में था। गलती हो गई, माफ कर दो, अब कभी ऐसा नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed