फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला पुलिस ने पंजाब से तस्करी कर लाई अवैध शराब पकडी

दौराला पुलिस ने पंजाब से तस्करी कर लाई अवैध शराब पकडी

Sun, 13 May 2018 07:36 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
दौराला पुलिस ने पंजाब से तस्करी कर लाई अवैध शराब पकडी
दौराला। पुलिस ने रविवार देर रात कैली-सलावा मार्ग से एक सेंट्रो कार में तस्करी करके लाई गई अवैध शराब कब्जे में ली। हालांकि शराब तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कार मालिक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बीती देर रात एसआई सुभाष, कांस्टेबल यशवीर सिंह और सुधीर मलिक हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि कुछ तस्कर पंजाब से अवैध शराब की तस्करी करके सेंट्रो कार से सलावा की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तस्करों का पीछा कर घेराबंदी की। जिसके चलते शराब तस्कर सेंट्रो कार छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान पंजाब से तस्करी करके लाई गई शराब की 12 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। दौराला थाने पर अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed