फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दबिश के नाम पर घर में तोड़फोड़ व महिलाओं से छेड़छाड़

दबिश के नाम पर घर में तोड़फोड़ व महिलाओं से छेड़छाड़

Thu, 10 May 2018 07:52 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
दबिश के नाम पर घर में तोड़फोड़ व महिलाओं से छेड़छाड़
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में बुधवार देर रात दबिश के नाम पर एक परिवार के लोगों ने मवाना खुर्द चौकी इंचार्ज पर महिलाओं से छेड़छाड़ और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि राफन चौराहे पर लगभग दो माह पहले दो छात्र गुटों में संघर्ष हो गया था। इसमें छात्रों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। वहां से गुजर रहे एसडीएम मवाना ने किसी तरह मामले का निपटारा कराया था। इस मामले में पांच युवकों को नामजद किया गया था। एक युवक ने जमानत ले ली, जबकि तीन युवकों के मुचलके भरे गए थे। खेड़ी मनिहार निवासी फरार एक युवक की तलाश में बुधवार को मवाना खुर्द चौकी इंचार्ज ने एक महिला कांस्टेबल और चार कांस्टेबल के साथ मिलकर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस ने युवक के नहीं मिलने पर घर में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद महिलाओं से अभद्रता कर उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध युवक के परिजन बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग कर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि दरोगा इंद्रजीत ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए। परिजनों ने दरोगा पर शराब के नशे में तोड़फोड़ और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शोर सुनकर ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई। एसएसपी ने मामले की जानकारी लेकर चौकी इंचार्ज इंद्रजीत को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। युवक की बहन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मवाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है एसएसपी के आदेश पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, इस संबंध में दरोगा इंद्रजीत का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने किसी भी महिला से अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मवाना खुर्द चौकी पुलिस ने छात्र गुटों में संघर्ष के आरोपी खेड़ी मनिहार निवासी युवक के घर दी थी दबिश
एसएसपी कार्यालय पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों ने किया हंगामा
एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed