फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एफबी पर रेप पीड़िता का मजाक उड़ाया, आक्रोश

एफबी पर रेप पीड़िता का मजाक उड़ाया, आक्रोश

Mon, 30 Apr 2018 08:48 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
एफबी पर रेप पीड़िता का मजाक उड़ाया, आक्रोश
मवाना। समुदाय विशेष के धर्मगुरु के पुत्र द्वारा फेसबुक पर हिंदू समाज का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला इंद्रानगर निवासी रजनीश ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंद्रानगर निवासी रजनीश रोहल पुत्र राजवीर सिंह ने लोगों के साथ थाने पहुंचकर कस्बा निवासी समुदाय विशेष के धर्मगुरु के पुत्र पर आरोप लगाया कि उसने बीती 26 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू समाज का मजाक उड़ाने के उद्देश्य से पोस्ट डाली। जिसमें गाजियाबाद रेप पीड़ित का मजाक उड़ाते हुए उस नाबालिग बच्ची की शादी का प्रस्ताव रेप के आरोपी के लिए रखा है। फेसबुक पर अपलोड करने वाले समुदाय विशेष के धर्मगुरु के पुत्र के इस घिनौने कृत्य से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोपी के दोस्त उक्त पोस्ट पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। आरोपी ने जानबूझकर कस्बे की फिजा खराब करने के लिए धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उक्त आरोपी पूर्व में भी फेसबुक पर धार्मिक उन्माद बढ़ाने की पोस्ट डाल चुका है। जिससे मवाना नगर का पहले भी सौहार्द बिगड़ चुका है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि वे अभी बाहर हैं तथा फोन पर बातचीत हुई है। मुंशी को तहरीर दिला दी है। आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed