{"_id":"5ae34f194f1c1b330a8b6e84","slug":"15248463616-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जेठ के पुत्र तथा उसके दोस्त पर रेप करने का आरोप लगाया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने जेठ के पुत्र तथा उसके दोस्त पर रेप करने का आरोप लगाया।
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने जेठ के पुत्र तथा उसके दोस्त पर ब्लैकमेल कर घर में ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसआई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
गांव निवासी एक महिला ने जेठ के पुत्र तथा उसके दोस्त आरोप लगाया। उसने बताया कि दोनों आरोपी बीती 22 अप्रैल को उसके घर आए तथा कहा कि उनके पास उसके फोटो हैं। एक लाख रुपये दो, नहीं दो तुम्हें बदनाम कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया तथा एक लाख रुपये तथा चार तौले की चेन लेकर चले गए। इस दौरान उसके फोटो भी खींचे। दूसरे दिन आरोपी फिर से आए तथा एक एक लाख रुपये और देने की मांग की। उन्होंने रुपये नहीं देने पर फोटो नेट पर डालने की धमकी दी। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके फोटो व्हाट्स पर डाल दिए हैं। साथ ही आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने दी धमकी दे रहे हैं। एसएस आई करतार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शादी के बहाने युवती से संबंध बनाए
मवाना। क्षेत्र के गांव निवासी युवती को गांव का ही एक युवक शादी करने के बहाने रुड़की ले गया। वहां दो दिन होटल में रुककर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह बीती 24 अप्रैल को शाहजहांपुर किठौर अपने पिता के पास जा रही थी। मवाना में उसको गांव का ही एक युवक मिला, जिसको वह पहले से जानती थी। उसने गुमराह कर शादी करने की बात कही तथा रुड़की ले गया। आरोपी ने दो दिन उसको एक होटल में रखा तथा उससे शारीरिक संबंध बनाए। बीती 26 अप्रैल की शाम आरोपी उसको अपने घर छोड़ गया। आरोपी की मां तथा बहनोई ने उसके साथ अभद्रता कर उसे घर से निकाल दिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मंाग की है।
खाते से 25 हजार रुपये उड़ाए
मवाना। गांव नंगला ऐजदी निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में उसके खाते से 25 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
नंगला ऐजदी निवासी सरला पत्नी प्रहलाद ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका पीएनबी में खाता। जिस पर एटीएम कार्ड जारी कराया हुआ है। 26 अप्रैल को उसके खाते से एटीएम के माध्यम से 25 हजार रुपये निकाल लिये। हालांकि कार्ड उसके पास था। इस संबंध में शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर बताया कि मोरना मुजफ्फरनगर निवासी महिला ने रुपये निकाले हैं। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
दिल्ली पुलिस ने दबिश दी
मवाना। दिल्ली शकरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात रेप के मामले में आरोपी कल्याण सिंह निवासी के यहां दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। दिल्ली पुलिस के दरोगा नीरज ने बताया कि मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी समुदाय विशेष का युवक शकरपुर में रेप के केस में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। हालांकि हाथ नहीं आ सका है।