फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोली लगे शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं, क्रांइम क्रांच टीम ने किया बीटीएस

गोली लगे शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं, क्रांइम क्रांच टीम ने किया बीटीएस

Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोली लगे शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं, क्रांइम क्रांच टीम ने किया बीटीएस
गोली लगे शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

खरखौदा। तीन दिन पूर्व खरखौदा कौल रोड पर गांव कौल में पानी की टंकी के सामने एक खेत में गोली लगा शव मिला था। शव की पहचान छिपाने के लिए शव के चेहरे को कुचला गया था। तीन दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज एएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम बुलाकर मौके का बीटीएस करा दिया है।

तीन दिन पहले खरखौदा कौल रोड पर गांव कौल में पानी की टंकी के सामने एक गन्ने के खाली खेत में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। शायद मृतक को किसी वाहन से वहां लाया गया था। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने मृतक के सिर में गोली मारी थी तथा बाद में युवक के सिर व चेहरे पर कैंची, शराब की खाली बोतल, ब्लेड व सरिए से अनगिनत वार कर पहचान भी छिपाने का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार मृतक ने लाल रंग की टीशर्ट, नीले रंग का लोअर तथा पैरों में हवाई चप्पल पहनी थी। एएसपी अमित कुमार आनंद सहित पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। हांलाकि पुलिस इस मामले में कहीं बाहर से हत्या कर शव को वहां फेंकने की बात कह रही है। पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर खून तथा अन्य नमूने लिए थे। लेकिन तीन दिन बाद भी शव की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके का बीटीएस लिया। जब इस मामले में एएसपी से बात की गई तो बताया कि हर पहलू पर जांच चल रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
क्राइम ब्रांच टीम ने किया मौके का बीटीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed