{"_id":"5ad0bee74f1c1b32638b4587","slug":"15236298017-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती किशोर को लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती किशोर को लेकर फरार
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती किशोर को लेकर फरार हो गई। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने किशोर के परिजनों को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती ने अपनी मां के खाते से करीब एक माह पहले 20 हजार रुपये निकाले थे। युवती बृहस्पतिवार शाम बिरादरी के 16 वर्षीय किशोर को लेकर फरार हो गई। युवती के परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि उनकी बेटी और पड़ोसी किशोर लापता है। युवती के परिजन बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस किशोर के परिजनों को थाने ले आई और पूछताछ की। किशोर के पिता ने बताया कि उसके बेटे की उम्र 16 वर्ष है। वहीं, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती ही उसके बेटे को लेकर गई है। किशोर के पिता ने थाना परिसर में ही जहर खाने का भी प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अब पुलिस युवती को आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।