फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक माह पूर्व पुरानी रंजिश मे भिडे

एक माह पूर्व पुरानी रंजिश मे भिडे

Fri, 13 Apr 2018 07:03 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
एक माह पूर्व पुरानी रंजिश मे भिडे
फलावदा। ग्राम महलका में रंजिशन बच्चों में विवाद हो गया। इस पर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए मवाना सामुदायिक केंद्र भेज दिया। इस संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

ग्राम रसूलपुर निवासी सलीम पुत्र रहमान के बच्चे महलका में कुछ सामान खरीदने आए थे। वहां महलका निवासी लताफत के पुत्र फरमान से उनकी कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। उनके आमने-सामने आने पर संघर्ष हो गया। इनमें खूब लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष से आकिल पुत्र सलीम, मशीर पत्नी लताफत और फरमान पुत्र लताफत निवासी ग्राम महलका और दूसरे पक्ष से सलीम, नसीम पुत्रगण रहमान, अजीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम रसूलपर घायल हो गए। महलका में संघर्ष होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संघर्ष में घायल छह लोगों को मवाना सामुदायिक केंद्र भेज दिया। खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी। लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन


स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग
फलावदा। कस्बा निवासी शशांक पुत्र अशोक रस्तोगी ने बताया कि उसकी बस स्टैंड के निकट स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वह शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। करीब साढे़ सात बजे शाम बिजली आने से शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे दुकान का 60 फीसदी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed