{"_id":"5ac14e684f1c1bdc618b4f46","slug":"15226179652-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के आरोप में महिला के घर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी के आरोप में महिला के घर हंगामा
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-1 में एक महिला के घर लोगों ने ठगी करने के आरोप में हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार महिला मंजू चौहान और उसकी बेटी के खिलाफ कपिल कुमार ने दो साल पूर्व सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पल्लवपुरम थाने में लाखों रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि इस पूरे प्रकरण में करीब दस लोगों के नाम उजागर हुए थे। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसकी बेटी के खिलाफ चार्जशीट दी थी। रविवार को सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय के नेतृत्व में पीड़ित और उसके साथ दर्जनों लोगों ने आरोपी महिला का घर घेर लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर पल्लवपुरम डीके शर्मा पहुंचे। लेकिन आरोपी महिला ने घर का गेट खोलने से इंकार कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर पड़ोसी की छत से होते हुए महिला के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
इस संबंध में आरोपी मंजू चौहान का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह प्रकरण कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का आदेश सर्वमान्य होगा। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।