फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रमोद हत्याकांड में नामजद आरोपी को जेल भेजा

प्रमोद हत्याकांड में नामजद आरोपी को जेल भेजा

Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद हत्याकांड में नामजद आरोपी को जेल भेजा
बहसूमा। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रमोद कश्यप उर्फ काला का शव तीन दिन पूर्व गांव के ही धर्मपाल की ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला था। इस हत्याकांड में गांव के ही सैनी समाज के चार लोगों की नामजदगी कराई थी। पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ अजय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के शाहपुर गांव में तीन दिन पूर्व प्रमोद उर्फ काला की गांव के सैनी समाज के नवीन, सोनू, अजय और अजित ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को धर्मपाल की ट्यूबवेल पर फेंक दिया था। प्रमोद का अगले दिन अंतिम संस्कार करने के बाद उक्त चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ के मुताबिक मृतक के पिता सुक्खी ने बताया कि सालों पहले उसका भतीजा गांव की सैनी समाज की युवती को प्रेम प्रसंग में बहला फुसलाकर ले गया था। इसी रंजिश में उन्होंने उसके पुत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी नवीन पुत्र अमरपाल को जेल भेज दिया है। एसओ का कहना है कि बाकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed