{"_id":"5abe9c5c4f1c1bcc618b493b","slug":"15224415726-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावं सिसौली से अपर्हत युवक का पता लगाने मे मुंडाली पुलिस रही विफल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गावं सिसौली से अपर्हत युवक का पता लगाने मे मुंडाली पुलिस रही विफल।
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिला मोनू का शव, आरोपी जेल भेजे
मुंडाली/मेरठ। सिसौली गांव से अपहृत युवक का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पिछले एक सप्ताह से पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जंगल में शव तलाश कर रही थी। बाद में आरोपी ने कसम खाई कि मैंने युवक को नहीं मारा। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक और एक महिला को जेल भेज दिया।
एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक ने बताया कि सिसौली निवासी मोनू (21) पुत्र शीशपाल को 19 मार्च को गांव नंगला कबूलपुर निवासी अमित कुमार पुत्र अतर सिंह अपने साथ घर से बुलाकर ले गया था। 23 मार्च को मोनू के पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने अमित को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। अमित ने बताया कि उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मोनू की शराब पिलाकर हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया। कॉल डिटेल में भी आरोपी अमित की मोनू से फोन पर बात हुई थी। 24 मार्च की रात को एसपी देहात ने आरोपी की निशानदेही पर सिसौली के जंगल में जेसीबी से खुदाई भी कराई। उसके बाद लगातार पुलिस जंगल में शव तलाशती रही। बाद में आरोपी युवक ने कहा कि वह मोनू को घर से बुलाकर ले गया था, शराब भी एक साथ पी थी। लेकिन हत्या किसी और ने की होगी।
महिला के घर पर था आना जाना
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सिसौली निवासी एक महिला के घर पर मोनू और अमित का आना जाना था। महिला के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। जिसमें यह बात भी सामने आई कि महिला ने ही अमित के साथ मिलकर मोनू का अपहरण कराया। महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मोनू का अपहरण किया गया या उसे किसने मारा इस बारे में उसे जानकारी नहीं है। महिला के मोबाइल पर मोनू और अमित के फोन आते थे। वहीं पुलिस ने मोनू के अपहरण करने के आरोप में अमित और अपहरण की साजिश में महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शायद किसी और ने की हो हत्या
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि हो सकता है कि मोनू की हत्या किसी दूसरे युवक ने की हो। पुलिस जल्द ही दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर पूरा केस का खुलासा कर देगी।