{"_id":"5abe62314f1c1bf1618b4806","slug":"15224266816-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटी लापता, परजिनों ने एक मेडिकल कालेज के कर्मचारी पर लापता करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बेटी लापता, परजिनों ने एक मेडिकल कालेज के कर्मचारी पर लापता करने का लगाया आरोप
Updated Fri, 30 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने मेडिकल कॉलेज डॉक्टर पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा(मेरठ)।
क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत युवती अपनी मां के साथ रह रही थी। मां और बेटी पिछले सप्ताह से लापता हो गई। युवती के परिजनों ने सप्ताह भर पूर्व उनसे बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने पुलिस को दोनों लापता होने की जानकारी दी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक पर आरोप लगाए हैं।
जोनपुर निवासी युवती मेरठ के एक कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। युवती करीब एक माह पहले क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक व्यक्ति जो स्वयं को चिकित्सक बता रहा था, उसके संपर्क में आई। कॉलेज में तैनात व्यक्ति ने युवती को कॉलेज में नौकरी दिलाने का आफर दिया। युवती करीब एक माह पहले अपनी मां के साथ मेडिकल कॉलेज में आ गई और वहीं रहने लगी। युवती के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने परिजनों से इसकी शिकायत की। युवती के परिजनों ने मेरठ में तैनात एक दरोगा के माध्यम से उक्त मेडिकल कर्मचारी को डांट लगवाई। आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से युवती और उसकी मां दोनों के मोबाइल बंद हैं। परिजनों को शंका हुई तो वे मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। युवती और उसकी मां दोनों के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। युवती, उसकी मां और कर्मचारी सभी लापता हैं। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इस बाबत इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है। टीम जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंच थी। वहां चिकित्सक छुट्टी पर बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।