{"_id":"5ab7cba84f1c1bc0758b773a","slug":"152199492116-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडकी की बरामदगी को लेकर थाना घेरा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लडकी की बरामदगी को लेकर थाना घेरा।
Updated Sun, 25 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
गांव जंधेड़ी के लोगों ने रविवार को थाने पहुंचकर लड़की की सकुशल बरामदगी को लेकर थाने का घेराव किया। करीब दो घंटे तक हंगामे के हालात बने रहे। बाद में थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद गांव वाले शांत होकर लौट गए।
उल्लेखनीय है कि गांव जंधेड़ी निवासी दो सगी बहने थाने के पास एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां दवा लेने आई थी। वहां एक गायब हो गई थी। इस संबंध में युवती के भाई ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी दोनों बहने दवा लेने आई थीं। जहां से दीपक पुत्र संजय उसकी एक बहन को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आज परिजनों के साथ दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गांव वाले थाने पहुंचे तथा लड़की बरामदगी को लेकर थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि उनकी लड़की को बरामद किया जाए तथा रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। लगभग दो घंटे तक गहमागहमी के बाद थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने ग्रामीणों को बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज है। लड़की की तलाश में पुलिस लगी है। थाना प्रभारी ने लड़की द्वारा शादी की रजिस्ट्री आदि के कागजात जो लड़की ने पुलिस को भेजे हैं, उनको भी परिजनों को दिखाया। जिस पर परिजनों ने कहा कि इनकी जांच कराई जानी चाहिए। ये आरोपी द्वारा फर्जी भी भेजे जा सकते हैं। जिसके बाद परिजन एवं ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
मुख्य आरोपी
करीब दो घंटे तक बने रहे हंगामे के हालात
गांव जंधेड़ी निवासी युवती कस्बे में आई थी दवा लेने, लापता