फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नशे की हालत में नहर में कूदे युवक को पुलिस ने बचाया।

नशे की हालत में नहर में कूदे युवक को पुलिस ने बचाया।

Fri, 23 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
नशे की हालत में नहर में कूदे युवक को पुलिस ने बचाया।
मवाना। कूड़ी की झाल पर गांव कूड़ी कमालपुर का रहने वाला युवक बृहस्पतिवार रात नहर में कूद गया। जिसको उधर से गुजर रहे फैंटम सवार पुलिस वालों ने बचा लिया तथा गांव वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

फैंटम सवार दरोगा राजकुमार गौतम तथा होमगार्ड गजे सिंह ने बताया कि वे बृहस्पतिवार की रात गश्त करते हुए जैसे ही कूड़ी की झाल पुल पर पहुंचे तो उनको बहुत तेज आवाज किसी चीज के नहर में गिरने की आई। उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो उनको हाथ दिखाई दिया। जिस पर बिना देरी किए उन्होंने नहर में कूदकर डूब रहे युवक को बाहर निकाला तथा गांव कूड़ी में ले जाकर ग्रामीणों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि युवक गांव कूड़ी का ही रहने वाला है। वहीं पुलिस वालों का कहना है कि युवक बहुत अधिक नशे की हालत में था।
विज्ञापन


दो युवक चाकू समेत पकडे़
मवाना। पुलिस ने गश्त के दौरान फलावदा रोड से संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उन दोनों के पास एक-एक चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि पकडे गए युवकों ने अपने नाम जुबैर पुत्र वकील तथा शाहरुख पुत्र रिजवान निवासीगण लिसाड़ी गेट मेरठ को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन और इंचार्ज में मारपीट
मवाना। मिल रोड स्थित देसी शराब ठेेके पर किसी बात को लेकर सेल्समैन तथा इंचार्ज में कहासुनी हो गई तथा मामला मारपीट तक जा पहुंचा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को थाने ले आई। वहां दोनों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।

अश्लील हरकत करने का आरोप
मवाना। गांव का एक व्यक्ति उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मिला तथा लिखित शिकायत करते हुए कहा कि उसका अपने भाई से जमीन का विवाद चल रहा है। शिकायती पत्र में भाई पर उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने इंचौली थाना प्रभारी को जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।


बंद मकान में दिनदहाडे़ चोरी
मवाना। मोहल्ला हीरालाल स्थित मांगेराम के मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर 31 हजार रुपये तथा जेवरात आदि चोरी कर लिये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी मांगेराम पुत्र मंगत सिंह ने बताया कि पूरा परिवार सुबह के समय ताला लगाकर खेत में काम गया था। वह शाम को लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। संदूक में रखे 31 हजार रुपये, चांदी का पैंडिल, दो सोने की अंगूठी तथा दो जोड़ी चांदी के बिछुए चोरी कर लिये। पीड़ित ने बताया कि भांजी की शादी में देने के लिए सामान एकत्र कर रहे थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed