फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली के तार को लेकर सगे भाईयों में मारपीट।

बिजली के तार को लेकर सगे भाईयों में मारपीट।

Mon, 19 Mar 2018 09:15 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
बिजली के तार को लेकर सगे भाईयों में मारपीट।
मवाना। मोहल्ला तिहाई में घर के आगे से जा रहे बिजली के तार को लेकर दो सगे भाइयों में पहले कहासुनी तथा फिर मारपीट हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं ने धक्का-मुक्की की। पुलिस एक पक्ष से एक व्यक्ति को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता गया।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी शाहनजर ने बताया कि वह अपने घर का बिजली का तार ठीक कर रहा था। इस दौरान उसका भाई आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो हाथापाई कर दी। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर फैंटम मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस एक को उठाकर थाने ले आई। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


छात्र से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की
मवाना। गांव बहादरपुर निवासी छात्र अमरजीत को 15 मार्च को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। आज परिजन एसएसआई से मिले तथा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसआई ने उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बहादरपुर निवासी अमरजीत पुत्र राजकुमार को 15 मार्च को पेपर देकर लौटते समय बड़ा महादेव मंदिर के पास मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में छात्र के पिता ने एक को नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। आज परिजन एसएसआई करतार सिंह से मिले तथा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसआई ने परिजनों को आश्वासन देकर भेज दिया।


ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने पर हाथापाई
मवाना। भैंसा रोड पर सुबह के समय ट्रैक्टर ट्राली की साइड इंडिगो कार में लग गई। जिस पर कार सवार और ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों में पहले कहासुनी तथा फिर मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया। थाना एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि थाने पर कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed