फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 07 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
दौराला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मवीमीरा में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उन्हें देखकर ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी नरपत की पुत्री करुणा (21) की शादी तीन माह पूर्व दौराला क्षेत्र के ही गांव मवीमीरा निवासी शिवकुमार से हुई थी। बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली की उनकी बेटी करुणा ने आत्महत्या कर ली है। इस पर परिजन तत्काल मवीमीरा गांव पहुंचे तो करुणा का शव बेड़ पर पड़ा था। उसके पास गांठ लगा दुपट्टा भी पड़ी हुआ था। उनका आरोप है कि उनके गांव पहुंचते ही करुणा के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर सीओ दौराला पंकज सिंह, दौराला इंस्टपेक्टर मनोज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


भाई-बहनों में सबसे छोटी थी करुणा
करुणा की मौत की सूचना मिलने पर उसके पिता, भाई एवं बहन मौके पर पहुंचे। करुणा के शव से लिपटकर रोने लगे। बताया कि करुणा की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। वह सात भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। इसलिए सभी उसे बहुत प्यार करते थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ लगी
करुणा की मौत की खबर बुधवार सुबह फैली तो ग्रामीणों का तांता लग गया। वे करुणा की इस तरह मौत को लेकर स्तब्ध थे। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग काफी भले हैं।

दहशत के चलते हुए फरार
मवीमीरा गांव में करुणा की मौत के बाद बुधवार सुबह पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि घर की अन्य महिलाओं ने उसे फंदे पर लटके देखा तो नीचे उतारा, मगर उसकी मौत से परिवार के लोग दहशत में आ गए। जिस कारण वे फरार हो गए। हालांकि पुलिस को फांसी लगाने के निशान नहीं मिले।

दो दिन पहले ही मायके से आई थी करुणा
बताया कि करुणा एवं उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। दो दिन पहले ही वह अपने मायके से ससुराल आई थी। मंगलवार को भी उसका पिता उससे मिलने के लिए आया था, मगर बुधवार को उसकी मौत की खबर मायके में पहुंची।


शव को तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।-धारा सिंह, एसएसआई, दौराला
मुख्य बातें
तीन माह पहले हुई थी शादी, बुधवार सुबह हुई मौत
महिला के परिजनों के पहुंचने पर ससुराल वाले हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed