{"_id":"5a9d57424f1c1b585f8b4c25","slug":"152026116215-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने शराब माफिया के खिलाफ छेडछाड का मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने शराब माफिया के खिलाफ छेडछाड का मुकदमा दर्ज कराया
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब माफिया ने घर में युवती को अकेली पाकर उससे छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं उसने विरोध करने पर अपने चार अन्य साथियों को बुलाकर युवती के घर पर हमला बोल दिया। इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
गांव निवासी उदल सिंह कई बार शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। उस पर तीन माह पूर्व गांव के एक रवि पुत्र यशपाल पर हमला करने का आरोप लगा था। एक युवती ने सोमवार को थाने में बताया कि कि उसके माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही उदल घर पर आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर वह युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इसके कुछ देर बाद अपने चार अन्य साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और हमला बोल दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़े। आरोप है कि ये लोग तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। युवती ने उदल, राहुल, कपिल, अन्नु, अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एसओ रोहटा सुभाष अत्री का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को दबिश देकर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।