फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दंपती से लूट के विरोध में बदमाशों ने गोली मारी

दंपती से लूट के विरोध में बदमाशों ने गोली मारी

Thu, 01 Mar 2018 09:20 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
दंपती से लूट के विरोध में बदमाशों ने गोली मारी
सरूरपुर।
विज्ञापन

अपाचे बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह गांव कक्केपुर में खून की होली खेली। उन्होंने जंगल में देवता पूजने जा रहे बाइक सवार दंपति से पीछा करके सोने के जेवरात और नकदी आदि लूट ली। बदमाशों ने पत्नी से लूटपाट का विरोध करने पर पति के सीने में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए पाथौली की ओर फरार हो गए। दिनदहाडे़ हुई दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र में दहशत है। वहीं, वारदात की जानकारी पाकर भारी पुलिस बल एवं अफसर पहुंचे।
गांव कक्केपुर निवासी किसान अमरीश (26) पुत्र निरंकार गिरी सरूरपुर संपर्क मार्ग स्थित जंगल में सुबह में अपनी पत्नी कोमल एवं बेटे के साथ खेतों पर देवता पूजने जा रहे थे। बताया कि वे देवता पूजने के लिए रुके तो सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें कवर कर लिया। इसके बाद पत्नी कोमल के गले से सोने की चेन और कुंडल झपट लिये। जिससे वह लहूलुहान हो गई। बदमाशों ने अमरीश से मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिये। अमरीश ने बदमाशों का विरोध किया तथा उनसे भिड़ गया। इस दौरान खुद को घिरता देख एक बदमाश ने अमरीश के सीने से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर सरूरपुर की ओर फरार हो गये। इस पर पीड़ित कोमल ने अपने मोबाइल से परिजनों एवं यूपी 100 को सूचना दी। इस पर सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने लहूलुहान अमरीश को सरधना सीएचसी तथा बाद में आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सक उसका आपरेशन करने में जुटे थे। वहीं, पीड़ित अमरीश के पिता निरंकार गिरी ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं से भी की लूटपाट
अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने कक्केपुर निवासी अनिता, रेनू और शिवानी से भी लूटपाट की। वे देवता पूजन करने के लिए जंगल में जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोककर, सोने के कुंडल, चेन एवं अंगूठी आदि लूट लीं। इसके बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
हथियारबंद बदमाशों ने पत्नी से चेन और कुंडल लूटे
पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed