{"_id":"5a80529e4f1c1bca798b8fe8","slug":"1518359401624-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में दिन दहाडे हुए लूट में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। वहीं थाना प्रभारी पर गिरी गाज।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में दिन दहाडे हुए लूट में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। वहीं थाना प्रभारी पर गिरी गाज।
Updated Sun, 11 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार को रामबाग कॉलोनी में घर का दरवाजा खुलवाकर होटल मालिक तथा भैंसा रोड पर घर में घुसकर हजारों रुपये की नगदी तथा लाखों के जेवरात लूट लिए थे। इन दोनों वारदातों में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। वहीं, एसएसपी मामले को गंभीरता से लिया तथा गाज थाना प्रभारी पर गिरी। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर को रामबाग कॉलोनी में रहने वाले अग्रवाल होटल के मालिक सुनील अग्रवाल की पत्नी अलका से घर का दरवाजा खुलवाकर गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखे 30 हजार रुपये नगद तथा 10 तोले सोने के जेवरात लूट ले लिए थे। कुछ देर बाद ही भैंसा रोड पर इन्हीं बदमाशों ने नसीम के घर पर उसकी पत्नी मोहसिना से घर देखने के बहाने दरवाजा खुलवाकर इसको भी गन प्वाइंट पर लेकर 10 रुपये नगद तथा डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दिनदहाडे़ दो घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मच गया था। एसपी देहात राजेश कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने थाना पुलिस को शीघ्र खुलासे के आदेश दिए थे। वहीं, एसएसपी ने एक ही दिन में दिनदहाडे़ हुई दो लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। एसएसआई भरतलाल शाह ने कहना है कि अभी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। बदमाशों की तलाश में लगे हैं। वहीं, इस घटना के बाद से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब तो मवाना नगर में बंद मकानों में भी लोग सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य बातें
रामबाग कॉलोनी में होटल मालिक एवं भैंसा रोड पर परचून व्यापारी के घर हुई लूट में पुलिस खाली हाथ
पुलिस वारदात के चौबीस घंटे बाद भी खाली हाथ, एसपी देहात दिया था जल्द खुलासे का आदेश