{"_id":"5a7b24034f1c1ba32a8b6318","slug":"15180198011-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने राफन चौराहे के सामने बस रोककर तीन छात्रों को बस से उतारकर मारपीट कर घायल कर दिया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों ने राफन चौराहे के सामने बस रोककर तीन छात्रों को बस से उतारकर मारपीट कर घायल कर दिया।
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
छात्रों के एक गुट ने बुधवार को प्राइवेट बस को राफन चौराहे पर रोककर उसमें सवार तीन छात्रों को नीचे खींच लिया। इसके बाद सरेराह लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान मेरठ की ओर से एसडीएम गाड़ी से वहां पहुंचे तथा उनके चालक ने झगड़ा होता देख सायरन बजाया तो आरोपी छात्र तमंचों से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसडीएम ने घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। वहीं, पीड़ित छात्र मवाना खुर्द निवासी नंदू ने 15-20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव मवाना खुर्द निवासी नंदू पुत्र जगत सिंह ने बताया कि वह मवाना में कोचिंग करता है। वह अपने दो साथी शिवम तथा शिब्बू के साथ मवाना से कोचिंग करने के बाद प्राइवेट बस से दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहा था। बस राफन चौराहे के निकट पहुंची तो वहां लाठी-डंडों से लैस 15-20 युवकों ने बस रुकवा ली। इसके बाद आरोपियों ने तीनों को बस से नीचे खींचकर मारपीट शुरू कर दी। तीन युवकों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया तथा भीड़ तमाशबीन बनी रही। इसी दौरान उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव गाड़ी सवार होकर मवाना जा रहे थे। उनके चालक ने युवकों को पीटते देखा तो गाड़ी का हूटर बजा दिया। जिससे हमलावर छात्र फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने तीनों घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हमलावर छात्रों को तलाश करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिस समय घटना हुई उस समय बस में महिला एवं बच्चे सवार थे। 15-20 युवक लाठी-डंडों से लैस होकर बस में घुसे तथा तीनों छात्रों पर हमला बोला तो यात्री महिला और बच्चों में चीख पुकार मच गई। वे बुरी तरह भयभीत दिखाई दे रहे थे।
थम नहीं रही छात्रों के बीच संघर्ष की घटनाएं
लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस छात्रों में बढ़ते संघर्ष की आए दिन की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। आज भी गनीमत रही कि उपजिलाधिकारी की गाड़ी पहुंच गई। अन्यथा तीनों युवकों का हमलावर युवक बुरा हाल कर देते।
विज्ञापन
मुख्य बातें
लाठी-डंडों से लैस 15-20 युवकों ने बस रुकवाकर दिया वारदात को अंजाम
एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर हमलावर तमंचों से फायरिंग करते हुए भागे
एसडीएम ने घायल तीनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया