{"_id":"5a787f254f1c1b410b8b72d1","slug":"151784652117-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदौडा के जंगल मे मिला बाइक की चेसिंस व कटे हुए स्पैयर पार्टस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदौडा के जंगल मे मिला बाइक की चेसिंस व कटे हुए स्पैयर पार्टस
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा के जंगल में गन्ना छील रहे किसानों को बाइक पुर्जे बिखरे मिले। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने बाइक का चेसिस एवं पार्ट्स कब्जे में ले लिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव भदौड़ा निवासी ओमपाल पुत्र चरण सिंह के खेतों मे गन्ने की छिलाई की जा रही है। सोमवार सुबह किसान खेत से गन्ना काट रहे थे तो कबाड़ मे तब्दील बाइक का समान पड़ा मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे रात में किसी ने बाइक में तोड़फोड़ करके उसके पार्ट्स निकाले हो। ओमपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चेसिस समेत अन्य पार्ट्स बरामद किए। इसके बाद इन्हें थाने ले आई। यह समान किसका है और यहां पर किसने डाला पुलिस ने जानकारी करनी चाही, लेकिन पता नहीं लग पाया। चेसिस पर दर्ज नंबर का हिस्सा कटा था।