{"_id":"5a6deabf4f1c1bd34b8b5788","slug":"15171531615-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण के आरोपी को जेल भेजा
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कस्बे की 13 दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने शनिवार देर शाम नानू गंगनहर पुल के निकट से बरामद कर लिया था। वहीं, आरोपी को भी गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी का चालान कर दिया। हालांकि सोमवार को किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोरी को उसके रिश्ते का मौसा शानू पुत्र मइनुद्दीन 13 दिन पूर्व घर से ले गया था। किशोरी की मां ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने शनिवार देर शाम मुखबिर से सूचना पाकर आरोपी को नानू पुल से धर दबोचा और किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी किशोरी को लेकर करनाल हाईवे की तरफ जा रहा है। किशोरी ने बताया कि आरोपी शानू उसे जबरन घर से ले गया था। फिलहाल पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस ने अपहरण के आरोपी शानू को रविवार को जेल भेज दिया।