फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्रों से 15 कुंतल के बाट चोरी

दौराला चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्रों से 15 कुंतल के बाट चोरी

Sun, 28 Jan 2018 07:12 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
दौराला चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्रों से  15 कुंतल के बाट चोरी
सरधना। दौराला चीनी मिल के ईकड़ी, बुबकपुर और नानू के गन्ना क्रय केंद्र पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने ईकड़ी के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार को बंधक बनाकर पांच कुंतल के बाट चोरी कर लिये। इसके बाद नानू और ईकड़ी गन्ना क्रय केंद्र से दस कुंतल के बाट चोरी कर लिये। इस बाबत रविवार को दौराला चीनी मिल की डिविजन सिक्योरिटी सर्विस के फील्ड ऑफिसर ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली के दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने ईकड़ी गांव के गन्ना क्रय केंद्र बी पर तैनात चौकीदार मांगेराम पुत्र चरणी निवासी पथौली को बंधक बनाकर पांच कुुंतल के लोहे के बाट चोरी कर लिये। बुबकपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार सुभाष पुत्र शोभाराम निवासी नानू तैनात है। उसने बताया कि 50 किलो के दस बाट ले गए। इसमें नानू गांव के गन्ना क्रय केंद्र बी पर तैनात सुभाष पुत्र हरिराम निवासी मेहरमती गणेशपुर ने बताया कि चोरों ने उनके गन्ना क्रय केंद्र पर धावा बोलकर 50 किलो के दस बाट चोरी कर लिये। गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की शिकायत पर दौराला चीनी मिल के फील्ड ऑफिसर डिविजन सिक्योरिटी इंचार्ज भगताल गुप्ता ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराने की थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तीन जगह पर गन्ना क्रय केंद्रों से बाट चोरी होने की जांच शुरू कर दी है। भगताल ने बताया कि प्रति पचास किलो के बाट की कीमत करीब 2250 रुपये है। सभी बाट की कीमत करीब 70 हजार रुपये है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दौराला चीनी मिल के फील्ड डिविजन सिक्योरिटी इंचार्ज ने थाने में तहरीर दी
चोरी गए बांटों की कीमत करीब सत्तर हजार रुपये बताई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed