फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोली मारकर घायल किया।

गोली मारकर घायल किया।

Sat, 27 Jan 2018 07:20 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर घायल किया।
मवाना।
विज्ञापन

गांव नंगला हरेरू निवासी रिजवान को शुक्रवार शाम साइकिल से लौटते समय गांव खेड़ी मनिहार के निकट बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया तथा फरार हो गए। पीड़ित के भाई ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नंगला हरेरू निवासी रिजवान पुत्र ननवा शुक्रवार दोपहर में गांव खेड़ी मनिहार में अपनी बहन से मिलने आया था। वह शाम को साइकिल से गांव लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार वह गांव खेड़ी मनिहार पार करके तालाब के निकट पहुंचा। यहां बाइक सवार दो लोग पहुंचे तथा उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार बाइक सवार ने उससे का कहा कि तू अपनी बीवी को तलाक नहीं देगा। इतने कहते हुए उसको गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस पर तैनात सिपाही सचिन ने बताया कि घायल को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल रिजवान के भाई आकिल ने गांव के ही अंजीम पुत्र कल्लू तथा एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डेढ़ माह पहले घायल की मां ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्रवधू को कुछ लोग गाड़ी में डालकर फरार हो गए हैं। बताया कि तभी से उसकी पत्नी का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

जांच के बाद ही कार्रवाई की मांग
रिजवान को गोली मारकर घायल करने के मामले में पूर्व प्रधान आसु एवं तीन-चार ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी परिवंदर पाल सिंह से मिले तथा मामले की जांच कराने के बाद ही कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित की पत्नी को करीब डेढ़ माह पहले कर लिया था अगवा
पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed