{"_id":"5a6a41564f1c1b9f268b670b","slug":"151691318016-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवनगर में नही उठने दिया मायके वालों ने महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवनगर में नही उठने दिया मायके वालों ने महिला का शव
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। एक सप्ताह पूर्व आग से झुलसी महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरधना निवासी सुनीता की शादी जनवरी 2011 में पल्लवपुरम के शिवनगर मोहल्ला निवासी विनोद के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता बीर सिंह ने बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। पति शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था। एक सप्ताह पूर्व सुनीता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से 90 प्रतिशत झुलस गई थी। उसका पति भी झुलस गया था। महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव पल्लवपुरम पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है महिला के पिता की तहरीर के आधार पर पति विनोद, ससुर किरण सिंह, सास श्याम कौर व एक देवर और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।