{"_id":"5a60a54d4f1c1ba5268b53a2","slug":"15162834011050-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान दिलाने के नाम पर 50 हजार ठगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान दिलाने के नाम पर 50 हजार ठगने का आरोप
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
कांशीराम कॉलोनी में एक महिला से मकान दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित पक्ष ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की। वहीं, पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को तहरीर दी है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी जैतून पत्नी वकील ने बताया कि उसका पति होटल में मजदूरी करता है। मेडिकल थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति कॉलोनी में ही एक महिला के पास आता जाता है। पहले तो मेडिकल क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने महिला के माध्यम से पीड़िता का लेबर कार्ड बनवाने का झांसा देकर 2500 रुपये की मांग की। बाद में उक्त व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके बदले आरोपी पक्ष ने महिला ने 50 हजार रुपये की मांग की। जिसमें पीड़िता ने 50 हजार रुपये दे दिए। इसके काफी समय बाद भी मकान नहीं मिला तो पीड़िता ने रुपये वापस मांगे। इस पर बीती 21 दिसंबर को आरोपी उक्त महिला को साथ लेकर पीड़िता के मकान पर पहुंच गया। पहले आरोपी पक्ष ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की तथा उसके कपडे़ फाड़ दिए। आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहा है। उसका आरोप है कि वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची परंतु पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।