{"_id":"5a5a70494f1c1b63428b4c46","slug":"15158766072-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर रिटायर्ड कैप्टन से अभद्रता, बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल पर रिटायर्ड कैप्टन से अभद्रता, बेटे को पीटा
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार देर शाम कार सवार रिटायर्ड कैप्टन के साथ टैक्स वसूली को लेकर टोल कर्मियों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर उनके पुत्र की पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर करीब 15 मिनट तक टोल फ्री करा दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
क्वींसलैंड कॉलोनी मोदीपुरम निवासी एक रिटायर्ड कैप्टन करीब सात बजे बेटे के साथ कार से घर लौट रहे थे। जब उनकी कार टोल की 11 नंबर लेन में पहुंची तो उन्होंने बूथ पर तैनात टीसी को कार पर लगे टैग से टैक्स काटने से मना करते हुए लोकल के बीस रुपये और आईडी दे दी। इसके बावजूद भी टीसी ने टैग से भी पैसे काट दिए और बीस रुपये भी रख लिए, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ। रिटायर्ड कैप्टन का आरोप है कि टीसी ने उनके साथ अभद्रता कर अपने साथियों को बुला लिया। रिटायर्ड कैप्टन के बेटे ने विरोध किया तो उस पर भी हमला बोला और उसकी पिटाई की। वहां से गुजर रही एक कार सवार महिला से भी आरसी ले ली और उसके साथ भी अभद्रता कर दी।
इस बीच हंगामा बढ़ता देख वहां पर अन्य कार सवार लोगों ने रिटायर्ड कैप्टन के बेटे को बचाया और कर्मचारियों को वहां से भगाकर विरोध स्वरूप टोल फ्री करा दिया। सूचना पर दौराला पुलिस पहुंची। एसओ दौराला नीरज मलिक के अनुसार रिटायर्ड कैप्टन के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें
एक ही समय में दो बार टैक्स वसूलने पर हुआ विवाद
गुस्साए लोगों ने हंगामा काटा, 15 मिनट टोल फ्री कराया