फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टिकरी में कोर्ट से स्टे के बाद भी किसान के खेत में नाला निर्माण को जबरन कर दी मिट्टी की खुदाई

टिकरी में कोर्ट से स्टे के बाद भी किसान के खेत में नाला निर्माण को जबरन कर दी मिट्टी की खुदाई

Sat, 13 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
टिकरी में कोर्ट से स्टे के बाद भी किसान के खेत में नाला निर्माण को जबरन कर दी मिट्टी की खुदाई
सरधना।
विज्ञापन

ग्राम झिटकरी में बस्ती के दूषित पानी की निकासी को लेकर किसान और कुछ ग्रामीणों में काफी समय से विवाद है। किसान का आरोप है कि कोर्ट से स्टे के बाद भी शुक्रवार रात ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कुछ ग्रामीणों ने उसके खेत में कच्चे नाले का निर्माण कर दिया। किसान का कहना है कि उसका खेत खसरा संख्या-724 और 725 के निकट है। वहीं, खसरा संख्या 727 पर चकरोड है। उसके बराबर में नाली नहीं है। जिसके चलते निकासी नहीं हो पाती है। इस वजह से उसके खेत में कई वर्षों से बस्ती का पानी कुछ ग्रामीण जबरन खेत में छोड़ रहे थे। उसने इसके खिलाफ कोर्ट का सहारा लिया। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन सरधना के यहां वाद दायर करके स्टे प्राप्त कर रखा है। किसान ने कहा कि कोर्ट द्वारा उस जगह का कमीशन कराया जाना है। कमीशन उनके पक्ष में रिपोर्ट दे। इसके लिए कुछ ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में जबरन खेत में नाले की खुदाई करा दी। इसके खिलाफ शनिवार को थाने में तहरीर दी है।
झिटकरी गांव के किसान मुनेश शर्मा के खेत में कई वर्षों से बस्ती का पानी जा रहा था। इससे खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो रही थी। उसके खेत से ही होकर खसरा संख्या 727 में चकरोड दर्ज है। हालांकि खेत में नाली और नाला नहीं है। मुनेश ने फसल को दूषित पानी के चलते बर्बाद होने से बचाने के लिए न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन सरधना के यहां वाद दायर किया। कोर्ट ने वाद की सुनवाई के दौरान खेत में नाली नहीं होने पर स्टे दे दिया। इसके बाद किसान ने बस्ती का पानी बंद किया तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। इसको लेकर किसान और कुछ ग्रामीणों में तनाव बढ़ गया। समस्या का समाधान कराने के लिए एसडीएम राकेश कुमार के निर्देश पर ब्लॉक की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। उसे समस्या का समाधान कराए बिना ही बैरंग लौटा दिया। टीम बस्ती के पानी की निकासी के लिए तालाब तक नाली अथवा नाला निर्माण कराने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

किसान मुनेश शर्मा का कहना है कि कोर्ट में चल रहे वाद में मौके का कमीशन कराया जाना है। इसके लिए आगामी सोमवार को कमीशन के गांव में पहुंचने की चर्चा है। कमीशन की रिपोर्ट उनके पक्ष में जाए इसके लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार रात जबरन कच्चे नाले का निर्माण करा दिया। इसका विरोध करने पर गालीगलौज की भी गई। इस मामले में ग्राम प्रधान एवं प्रशासन के बीच मतभेद है। ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मिलकर निकासी मुनेश शर्मा के खेत में कराना चाहता है। मुनेश शर्मा ने जबरन नाला निर्माण के लिए खोदी गई मिट़्टी को दुरुस्त कराने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। उधर, शुक्रवार रात नाला निर्माण में ग्राम प्रधान संत सिंह का नाम किसान द्वारा लिये जाने पर उनसे भी जानकारी की गई। उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसान ने थाने में तहरीर दी है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
झिटकरी के किसान ने खेत में बस्ती के दूषित पानी की निकासी रोकने के लिए कोर्ट का सहारा लिया
ग्रामीणों ने समस्या का समाधान करने पहुंची ब्लॉक टीम को बंधक बनाया
पीड़ित किसान ने ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed