{"_id":"5c97e8a1bdec2214173a2793","slug":"151553459361-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी प्रधानाचार्य पुलिस पकड से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी प्रधानाचार्य पुलिस पकड से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर। क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका से दुष्कर्म एवं अश्लील क्लिप बनाने तथा उसे वायरल करने का आरोपी प्रधानाचार्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि शनिवार को एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने थाने पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने तथा ब्लैकमेल कर वायरल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया था। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई। हालांकि दबिश के बाद पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी है।
एक घर में चलता है स्कूल
आरोपी प्रधानाचार्य एक घर किराये पर लेकर स्कूल चलाता है। हालांकि पुलिसकर्मी स्कूल का मुआयना करने गए तो वहां न तो स्कूल का बोर्ड मिला न कोई सबूत। लोगों का कहना है कि घर में नीचे स्कूल चलता है जबकि ऊपर मकान मालिक रहता है। वहीं, मकान मालिक ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व उन्होंने स्कूल के लिए घर किराये पर दिया था। स्कूल में करीब 100 बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
समझौते के लिए दिन भर जारी रहा प्रयास
सूत्रो की मानें तो शिक्षिका ने किसी बात को लेकर करीब दो माह पूर्व नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह घर पर थी। लोगों ने बताया कि प्रधानाचार्य पर मुकदमे के बाद रविवार को दिनभर शिक्षिका पर समझौते के लिए प्रधानाचार्य के परिजनों की ओर से दबाब बनाया जा रहा। वहीं, शिक्षिका के परिजनों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।