फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन दहाड़े शिक्षिका से मारपीट कर चेन लूटी

दिन दहाड़े शिक्षिका से मारपीट कर चेन लूटी

Thu, 21 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े शिक्षिका से मारपीट कर चेन लूटी
रुड़की रोड स्थित जीरो माइल स्टोन के करीब दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन


मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से मारपीट कर चेन लूट ली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शिक्षिका ने थाने में तहरीर दी है।

शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी गीता एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बुधवार दोपहर वह जीरो माइल पर बस के इंतजार में खड़ी थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने चेन पर झपट्टा मारा। गीता ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। बदमाश ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद बदमाशों ने बाइक रोक ली और गीता के साथ मारपीट कर फरार हो गए। कुछ लोगों ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। शिक्षिका का कहना है कि घटना के बाद से उसका पर्स भी गायब है। हो सकता है कि वह पर्स भी बदमाश ले गये हों। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि शिक्षिका की ओर से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed