फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला में अर्धविक्षिप्त की सरियों से गोंदकर हत्या

दौराला में अर्धविक्षिप्त की सरियों से गोंदकर हत्या

Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
दौराला में अर्धविक्षिप्त की सरियों से गोंदकर हत्या
दौराला में अर्धविक्षिप्त की सरियों से पीटकर हत्या
विज्ञापन

- हाईवे के पास खेत में पड़ा मिला शव , दो सरिया, शराब की बोतलें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। दौराला हाईवे के पास खेत में अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह लोगों ने शव को देख थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को मौके से दो सरिया व शराब की बोतलें बरामद हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दौराला कस्बे में कई सालों से एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति घूमता देखता जाता था। अधिकतर व बंद पड़े एक पेट्रोल पंप पर ही सो था। सोमवार सुबह पेट्रोल पंप के पीछे महिपाल के खेत में उस व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर ग्रामीणों ने व्यक्ति का नाम व पता संबंधी काई जानकारी होने से इंकार किया। मौके से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस को शव के पास से खून से सनी दो सरिया व दो शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं हैं। वहीं अर्धविक्षिप्त व्यक्ति कपड़ों से भरा बैग बंद पड़े पेट्रोल पंप पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शराब पीकर की गई हत्या-
पुलिस को मृतक व्यक्ति के पास ही खून से सने दो सरिये बरामद किए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद ही व्यक्ति पर सरियों से हमला कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। जानकारी मिली है कि वह कई सालो से दौराला में ही घूमता था। उसकी हत्या सरियों से वार कर की गई है। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी जानकारी व साक्ष्य जुटाए है। मामले में जांच की जा रही है। - रितेश कुमार, इंस्पेक्टर दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed