{"_id":"5c730be5bdec227386332afe","slug":"151551043557-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड में एक बदमाश घायल। एक फरार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड में एक बदमाश घायल। एक फरार।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। पुलिस मुठभेड़ में कायस्थ बड्ढा निवासी बदमाश इमरान पुत्र मुंशी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हालांकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ नासिरपुर सठला के बीच रजवाहे की पटरी पर पहुंचे। जहां पल्सर सवार संदिग्ध दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। वे पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। वहीं, जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। जिसमें एक बदमाश इमरान पुत्र मुंशी निवासी कायस्थ बड्ढा बाएं पैर में नीचे की ओर गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश ने अपने फरार साथी का नाम शाहरुख उर्फ बावला पुत्र तरीकत निवासी कैला पुठ्ठी सरूरपुर बताया है। घायल बदमाश के पास से तमंचा तथा दो कारतूस तथा काले रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश पर लूट, चोरी, गोकशी, हत्या के प्रयास के लगभग 17 मुकदमे परीक्षितगढ़, मुंडाली, किठौर तथा भावनपुर थाने में दर्ज हैं। अभी बदमाश का इतिहास खंगाला जा रहा है। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। हालांकि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिंग करने में लगी है।
मुख्य बातें
नासिरपुर सठला के बीच रजवाहे की पटरी पर हुई मुठभेड़
बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, सीएचसी में भर्ती कराया
दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हुआ